फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The tractor broke into four pieces and the driver broke into four parts due to the collision with the train.

Chandauli News: ट्रेन की टक्कर से चार टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर और चालक के हो गए चार हिस्से

Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The tractor broke into four pieces and the driver broke into four parts due to the collision with the train.
वहिदानगर। माधोसिंह-हंडिया रेलखंड पर रामकिशुनपुर बसहीं क्रॉसिंग पर गेटमैन की लापरवाही से शनिवार को हादसा हो गया। क्रॉसिंग का गेट खुला होने से ट्रैक पर पहुंचे मिट्टी लदे ट्रैक्टर से लिच्छवी एक्सप्रेस टकरा गई। ट्रेन के जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर चार टुकड़ों में बंटकर तीन किमी तक ट्रैक पर घिसटता रहा। इससे आग की लपटें निकलने लगी थीं। वहीं, ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। बारी गांव निवासी रोहित (21) शनिवार को सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर कहीं जा रहा था। रामकिशुनपुर बसहीं क्रॉसिंग का गेट खुला होने के कारण वह ट्रैक पार करने लगा। इसी बीच प्रयागराज की तरफ जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंटकर ट्रेन के इंजन साथ ट्रैक पर तीन किमी तक घिसटता रहा, जिससे उसमें आग लग गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक का शव चार टुकड़ों में बंट गया था। घटना की जानकारी होते ही पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के एडीआरएम रोशनलाल यादव, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी बालेंद्र पाल, सहायक मंडल इंजीनियर मुक्ता सिंह पहुंचीं और मौका मुआयना किया। घटना के समय ट्रैक्टर चालक ईयरफोन लगाया था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed