फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The tracks of the municipal bodies will make the businessmen self-sufficient

नगर निकायों के पटरी व्यवसायियों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The tracks of the municipal bodies will make the businessmen self-sufficient
चकिया। नगर निकायों में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत पटरी व्यवसायियों को कोरोना संक्रमण के दौरान उबारने के लिए योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत पटरी व्यवसायियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को पुन: मजबूत कर सके। इस योजना का संचालन नगरीय विकास अभिकरण चंदौली की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत नगर निकायों में पटरी व्यवसायियों की अर्थव्यवस्था को सुधारने की कवायद आरम्भ हो गयी है। इस योजना के तहत जिले के नगर पालिका पीडीडीयू नगर सहित तीन नगर पंचायतों चकिया, चन्दौली एवं सैयदराजा में 10 हजार रूपये लोन के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गयी है। योजना के संचालन की जिम्मेदारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को दी गयी है। डूडा के प्रबंधक राजेश राय के अनुसार नगर निकायो में फार्म भरने वाले पटरी व्यवसायियों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जायेगा। जिसमें ढाई हजार रुपये सब्सिडी होगी। इस लोन पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज देना होगा तथा लोन की अवधि एक वर्ष होगी। इस योजना का लाभ लेने वाले पटरी व्यवसायियों को दो फोटो, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नम्बर के साथ फार्म भरना होगा। ये फार्म आनलाईन भी उपलब्ध है तथा फार्म भरकर डूडा के जिला कार्यालय में हाथ से भी जमा कर सकते है। उन्होंने कहा कि आनलाइन भुगतान करने वालों को अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि योजना के लागू होने से नगर निकायो में गरीब पटरी व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। जिला योजना समिति की सदस्य सभासद मीना विश्वकर्मा एवं सभासद राजेश चौहान ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन से कोरोना काल में भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके पटरी व्यवसायियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed