{"_id":"57250c924f1c1b9934a91a3b","slug":"the-torch-arrived-at-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल लेकर सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल लेकर सड़क पर उतरे
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 01 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
मशाल जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने शनिवार की शाम सदर ब्लाक परिसर से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और तत्काल पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना शिक्षकों के हित में है, जिसे सरकार ने समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू कर दी है। इससे शिक्षकों का भला होने वाला नहीं है। इसके चलते शिक्षक असुरक्षित हो गए हैं। प्रदेश सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए कई बार आगाह किया गया। देश के अन्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने को लेकर वहां की सरकारों द्वारा शिक्षकों को आश्वस्त किया गया है।
प्रदेश सरकार शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू करे। यदि ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। इस दौरान विद्यासागर पांडेय, मंगला सिंह, संजीव कुमार, त्रिभुवन सिंह, शिवप्रकाश गुप्ता रहे।