फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The toilet

दो करोड़ बीस लाख से बनेंगे शौचालय

Fri, 11 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The toilet
नौगढ़ । विकासखंड नौगढ़ क्षेत्र के 43 ग्राम पंचायतों में दो करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इससे श्रमिकों को कार्य मिलेगा। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों के खाते में बजट भेज दिया गया है। प्रथम चरण में विकास खंड नौगढ़ के 15 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। बता दें कि गांव की बस्तियों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए सरकार ने प्रत्येक गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। शासन ने यहां 43 पंचायतों में लगभग दो करोड़ बीस लाख रुपये खाते में भेज दिया गया है। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए गांव के ही श्रमिकों को लगाया जाएगा। इसमें लॉकडाउन में वापस आए लोगों को अपने घर में ही रोजगार मिलेगा जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र ने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत श्रमिकों को भुगतान करेगी। साथ ही निर्माण कार्य में लगभग 230 दिन लगेंगे। शौचालय के साथ -साथ यूरिनल और स्नानागार का भी निर्माण होगा। जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है गुणवत्ता के परीक्षण हेतु स्थलीय सत्यापन भी किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed