{"_id":"69825d2c7497d32efb083335","slug":"the-thieves-fled-with-the-womans-gold-chain-and-money-chandauli-news-c-189-1-svns1011-143474-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महिला का सोने का झाला और रुपये लेकर उचक्के भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महिला का सोने का झाला और रुपये लेकर उचक्के भागे
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सघन तिराहे पर ऑटो से उतरकर अपनी बहन के घर नागेपुर जा रही महिला के बैग से दो उचक्के सात सौ रुपये और सोने का झाला लेकर भाग गए। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज देखी लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया।
सैदपुर के सरीफपुर निवासी भरत यादव की पत्नी गायत्री देवी नागेपुर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए ऑटो से सघन तिराहा पहुंची थी। यहां से वह पैदल नागेपुर जा रही थी। रास्ते में स्टेट बैंक के पास दो उचक्के पहुंचे और ऑटो में महिला का बैग छूटने की बात कहने लगे।
उन्होंने कहा कि इसमें 15 हजार रुपये और सोने की गुल्ली है। महिला ने कहा कि वह उसका बैग नहीं है। इसके बाद भी उचक्के महिला के पीछे पड़े रहे। उन्होंने कहा कि अपनी सोने की चेन और झाला उन्हें दे दे और यह बैग रख ले। उनकी बात सुनकर महिला ने अपनी चेन और कान का उतारकर बैग में रख लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मौका पाकर महिला का बैग लेकर उचक्के भाग गए। महिला चिल्लाते हुए अपनी बहन के घर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौका मुआयना किया लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।