फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The temperature dropped by two degrees due to drizzle in the morning.

Chandauli News: सुबह बूंदाबांदी होने से दो डिग्री तापमान गिरा

Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped by two degrees due to drizzle in the morning.
टांडाकला में छाया रहा बादल। संवाद
पीडीडीयू नगर। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप बुधवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह जिले के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम तक बादल छाए रहे।
विज्ञापन

इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। वहीं, शाम को पछुआ हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। जिले में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर बना रहा। जिले के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन

सुबह हुई तो बादल छाए हुए थे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल रही थी। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद फिर से बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। ठंड के चलते सुबह-शाम घरों से बाहर निकलने वालों की संख्या में कमी देखी गई। चौक-चौराहों, बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई।
सुबह हुई बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। बारिश के कारण परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही।
राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। हालांकि 30 और 31 जनवरी को जिले के कुछ इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी छा गई। पिछले दो दिनों से चल रही पुरवा हवाएं चलने और कोहरा छाने के कारण फिर से ठंड बढ़ गई।
सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी होने किसानों के चेहरे खिल उठे लेकिन कुछ ही देर में बारिश बंद हो गई। किसान रामजी पांडेय ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल के लिए बारिश अमृत के समान है।

यदि अच्छी बारिश होती तो गेहूं के साथ दूसरी फसलों को बहुत लाभ होता। बताया कि मौसम में नमी और धूप की कमी के कारण दलहन और तिलहन की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। सरसों के पौधों पर लाही कीट का असर दिखने लगा है। यदि मौसम ऐसा ही रहा तो कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed