फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The team that came to check the electricity connection was accused of extortion and was surrounded

Chandauli News: बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंची टीम पर वसूली का आरोप, किया घेराव

Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The team that came to check the electricity connection was accused of extortion and was surrounded
विजिलेंस टीम का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के सदलपुरा गांवसभा के दयालपुर गांव की एक बस्ती में शनिवार को पहुंचे विद्युत निगम के विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मीटर बाहर लगे होने के बावजूद अधिकारी घर के अंदर घुसकर चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों को धमकाकर अवैध वसूली कर रहे थे। मौके पर पहुंचे समाजसेवी विवेक सिंह बुद्धन के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि एक माह पूर्व विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने बस्ती के 6 घरों में चेकिंग की थी जिसमें कुछ लोगों को ऑफिस बुलाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया था। अधिकारी दलित बस्ती में धमकाकर लोगों से अवैध वसूली करने में लिप्त हैं। वे दलित और कमजोर बस्ती को ही अपना टारगेट बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी जैसे ही अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेकिंग की, भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हो-हल्ला मचाने लगे। वे अधिकारियों पर वसूली का आरोप लगा रहे थे। कस्बे के डॉ. मनोज कुमार, रामाश्रय, विजय, पुल्लू, सोनू आदि ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम के साथ विद्युत निगम कीे टीम की गैर मौजूदगी हैरान करने वाली है।
विजिलेंस विभाग के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मात्र दो घरों में चेकिंग की गई है। ग्रामीणों की ओर से लगाया गया वसूली का आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed