फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The tea seller remained untraceable even on the fourth day.

Chandauli News: चौथे दिन भी चाय विक्रेता का पता नहीं चला

Thu, 02 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The tea seller remained untraceable even on the fourth day.
गहमर कोतवाली क्षेत्र के नरवर गंगा घाट से लापता चाय विक्रेता का चौथे दिन बुधवार को भी कोई पता नहीं चला। वाराणसी से पहुंची पीएससी टीम, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने चौथे दिन भी गंगा में उसकी तलाश करती रही। कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि,भैरवराय गहमर निवासी चाय विक्रेता सत्यनारायण गुप्ता उर्फ रिंकू (40) बीते 29 मार्च सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नरवरगंगा घाट पहुंचा था। देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन करते हुए नरवर गंगा घाट पहुंचे जहां, घाट की सीढ़ियों पर परिजनों को सत्यनारायण गुप्ता के कपड़े मिले थे। बुधवार को पीएससी की टीम ने मोटर बोट से करीब एक किमी. की दूरी तक उसकी तलाश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed