फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sweeper who collected from the farmers suspended

किसानों से वसूली करने वाला सफाईकर्मी निलंबित

Wed, 09 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The sweeper who collected from the farmers suspended
चकिया एसडीएम कार्यालय में संबद्ध सफाई कर्मी शैलेश कुमार श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार के आरोप में डीपीआरओ ब्रह़्मचारी दुबे ने बुधवार को निलंबित कर दिया। उक्त सफाई कर्मी तहसील में गेहूं खरीद के लिए किसानों के सत्यापन का कार्य करता था। । जांच के दौरान एसडीएम अजय कुमार मिश्रा ने सफाई कर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया। खुद पर लगे आरोप को सफाई कर्मी ने एसडीएम के सामने स्वीकार कर लिया था। जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के द्वारा सफाई कर्मी शैलेश कुमार श्रीवास्तव को नौगढ़ में तैनाती है। लेकिन आवश्यक कार्यों और कम्प्यूटर की जानकारी होने के चलते उसे चकिया एसडीएम कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। जहां शैलेश को आईजीआरएस, ऑनलाइन संदर्भ तथा गेहूं खरीद के लिए किसानों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई। बाद वह वसूली करने लगा। किसानों की शिकायत पर एसडीएम ने जब सफाई कर्मी की जांच कराई तो सच्चाई उजागर हो गई। उन्होंने तत्काल डीपीआरओ को पत्र भेजकर सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया। बुधवार को डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने सफाई कर्मी को निलंबित करने के साथ अपर पंचायतीराज अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर दिया। साथ ही एक पखवार के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में सफाई कर्मी को निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed