{"_id":"621535424f42f3517935a6ca","slug":"the-sweeper-reached-the-village-for-the-first-time-chandauli-news-vns6398121126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार गांव में पहुंचा सफाईकर्मी, लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार गांव में पहुंचा सफाईकर्मी, लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। विकासखंड के पटनवा गांव की दलित बस्ती में महीनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था। बस्ती की सफाई के लिए एक भी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं था। इससे ग्रामीणों को बदबू और गंदगी से काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने 18 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद मंगलवार को बस्ती की सफाई के लिए पहली बार सफाईकर्मी दिलीप कुमार पहुंचे। सफाईकर्मी को देखते ही लोग प्रसन्न हो गए और उसका अंगवस्त्रम व माला पहनाकर स्वागत किया।
नियामताबाद विकासखंड के पटनवा गांव की दलित बस्ती में आज तक एक भी सफाईकर्मी सफाई के लिए नहीं पहुंचा था। जिसकी वजह से गांव में जहां-तहां काफी गंदगी थी। कूड़ा जमा होकर बजबजा रहे थे। बदबू और गंदगी से लोग काफी परेेशान थे। इसकी खबर अमर उजाला ने 18 फरवरी के अंक में ‘बेपटरी हुई गांवों की साफ-सफाई व्यवस्था’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद मंगलवार को पहली बार बस्ती में सफाई कर्मी दिलीप कुमार पहुंचे। लोगों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर सफाईकर्मी का स्वागत किया। ग्राम प्रधानपति रमाशंकर यादव बबलू ने बताया कि सफाइकर्मी नियुक्त न किए जाने से बस्ती के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्हें स्वयं ही सफाई करनी पड़ रही थी। गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता था। बताया कि उन्होंने कई बार निजी खर्च से मजदूर लगाकर सफाई भी कराई है। अब सफाइकर्मी के आने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। सफाइकर्मी का स्वागत करने वालों में दलसिंगार, राधेश्याम, शिवकुमार, सच्चिदानंद, शिवबदन शामिल थे।