फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sunshine provided relief, but the evening winds increased the chill

Chandauli News: धूप से मिली राहत, शाम को हवाओं से बढ़ी ठंड

Fri, 26 Dec 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The sunshine provided relief, but the evening winds increased the chill
टांडाकला में छाया रहा कोहरा। संवाद
पीडीडीयू नगर। इन दिनों जिले का मौसम लगातार करवट ले रहा है। आसमान में बादल छाए रहने से सुबह कोहरे से निजात मिली और दिन में खिली धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दिलाई। वहीं शाम के बाद ठंडी पछुआ हवाओं ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। कई दिन से ठंड से जूझ रहे लोगों ने दोपहर तक धूप का आनंद लिया लेकिन शाम के बाद घरों में दुबक गए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कोहरा छंटने के कारण वाहनों का आवागमन सुचारू रहा। हालांकि आसमान में छाए बादलों के बीच धूप भी निकल आई थी। धूप निकलने से ठंड से कांप रहे लोगों को कुछ राहत भी मिली।
विज्ञापन

धूप निकलने से सड़कों पर पिछले दिनों की अपेक्षा भीड़भाड़ कुछ ज्यादा रही। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में जिले में घना से मध्यम कोहरा छा सकता है। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed