फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sunshine proved ineffective against the cold; the minimum temperature dropped to 7 degrees

Chandauli News: ठंड के आगे धूप रही बेअसर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 7 डिग्री

Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The sunshine proved ineffective against the cold; the minimum temperature dropped to 7 degrees
पीडीडीयू नगर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार की रात गलन भरी ठंड रही। वहीं बुधवार की सुबह कोहरा भले ही नही था लेकिन ठंड हवाओं के साथ गलन बनी रही। जिले का अधिकतम तापमान मंगलवार के 16 से गिरकर 15 और न्यूनतम तापमान 8 से गिरकर सात डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने असहाय लोगों को रैन बसेरों में ठहराया है। जिले में विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर लोगों की यह शिकायत भी है कि जिला प्रशासन ने इस बार सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए हैं। ठंड के कारण सुबह बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। दोपहर में निकलने वाली धूप जरूर लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत दे रही है।
विज्ञापन

इलिया। क्षेत्र में बुधवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बना रहा और लोगों को गलन का सामना करना पड़ा। ठिठुरन बढ़ने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और सुबह-सुबह घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी राज्य कृषि व मौसम विभाग अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों से प्रदेश में आ रही ठंडी व शुष्क उत्तरी-पश्चिमी पछुआ हवाओं के प्रभाव से विगत चार जनवरी से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट आई है। कोहरे के कारण ठंड में कुछ कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed