फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The streets were buzzing with Kanvrion

कांवरियों से गुलजार रही सड़कें

Mon, 01 Aug 2016 01:33 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
The streets were buzzing with Kanvrion
दर्शन करने के लिए जाते कांवरियें।
बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु रविवार की शाम वाराणसी  के लिए पैदल रवाना हुए। शाम सात बजे से लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात सड़कें गुलजार रही और बोल बम के जयकारे लगते रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने जगह जगह शिविर लगाकर कांवरियों को जलपान कराया।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भी लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। रविवार की शाम होते ही केशरिया वस्त्र धारण कर और कमर में प्लास्टिक का लोटा खोस कर लोग वाराणसी के लिए चले। शाम सात बजते बजते सड़क पर कांवरिये दिखने लगे। बच्चे, बुजुर्ग, जवान  और महिलाओं का दल बोल बम का नारा लगाते हुए नाचते गाते रवाना  हुए।
विज्ञापन

चंदौली सैयदराजा, पचफेडवा सहित अन्य इलाकों के लोग राष्ट्रीय  राजमार्ग संख्या दो से ही वाराणसी के लिए रवाना हुए जबकि चहनियां, धानापुर,  सकलडीहा, अलीनगर, नगर के विभिन्न इलाकों से कांवड़िये जीटी रोड होते हुए  वाराणसी गए। इस दौरान बस स्टैंड, काली मंदिर, धर्मशाला रोड के समीप, नई  सट्टी, चंदासी आदि स्थानों पर स्वयं सेवी संगठनों ने शिविर लगाकर भक्तों को  जलपान कराया। डीजे पर प्रतिबंध की वजह से शिविरों में लग रहा था कि रौनक  नहीं होगी लेकिन जब भक्त नाचते गाते पहुंचे तो यहां की रौनक देखते ही बन  रही थी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं नगर के आरपीएफ कालोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, सेंट्रलकालोनी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, कैथापुर, शाहकुटी सहित अन्य शिव मंदिरों पर सोमवार के पूजा की तैयारी की गई। सकलडीहा में बाबा कालेश्वरनाथ धाम, जामेश्वर नाथ धाम, शिकारगंज में जागेश्वरनाथ धाम सहित अन्य शिव मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed