फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The streets are crowded

सड़क पर अधिकारियों का चक्रमण, गलियों में लग रही है भीड़

Mon, 04 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The streets are crowded
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया ताकि लोग घरों में और एक दूसरे से दूरी बनी रह सके। बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका पालन नहीं हो रहा है। जिले से अधिकारी खाली पड़ी सड़कों पर भ्रमण नियम का पालन करवा रहे हैं जबकि गलियों में लोगों लोगों की भीड़ हैं। पुलिस की सख्ती पर थोड़ी भीड़ कम हो जाती है लेकिन पुलिसकर्मियों के जाते ही फिर से लोग गलियों में निकल आ रहे है।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपध्याय नगर की सड़कों पर जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ सदर लगातार चक्रमण कर रहे है। नगर स्थित जीटी रोड पर सब कुछ ठीक मिल रहा है लेकिन गलियों में भीड़ काफी हो जा रही है। सब्जी व अन्य सामान खरीदने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का स्वयं भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुलिस इसके लिए लगातार मेहनत कर रही है लेकिन लोग नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहे है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार सूजाबाद के रेड जोन में आने के बाद बहादुरपुर गांव को हाई एलर्ट पर डाल दिया गया था। बावजूद इसके पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर ग्रामीण चहलकदमी करने से बाज नहीं आ रहे है। जबकि पड़ाव क्षेत्र का डीएम और एसपी लगातार दौरा कर रहे है। इलियां संवाददाता के अनुसार सोमवार को सुबह से बाजार में लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। लोग कई जगह झुंड बनाकर घरों से खरीदारी करते नजर आए। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार लॉक डाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में मिलने वाली छूट को लेकर सोमवार को सुबह से सोशल डिस्टेंस की धज्जिया उड़ती रही। सकलडीहा कस्बा से लेकर पपौरा तक बैंकों के बाहर काफी भीड़ लगी रही। परचून व सब्जी की दुकानों के अलावा बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर भी लोगों ने दूरी नहीं बनाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed