फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The story began with the Kalash Yatra.

Chandauli News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा

Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The story began with the Kalash Yatra.
टांडाकला में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के पहले मां गंगा तट से कलश लेकर जाते लोग। संवाद
टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में कैलाश मिश्र की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत शुक्रवार को हुई। कथा के पूर्व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इलाके का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां आचार्य देवज्ञ कृष्ण शास्त्री महाराज ने पहले दिन श्रीमद्भागवद कथा के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह भक्त एकत्र हुए। यहां दिन में 11 बजे गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने सिर पर कलश रखा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा क्षेत्र भ्रमण करते हुए गणेश घाट पर पर पहुंची। यहां मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मंगल गीत गाती हुई महिलाएं कलशों में गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। शाम चार बजे से आचार्य देवज्ञ कृष्ण शास्त्री महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया। इस मौके पर कैलाश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, संदीप मिश्रा (दीपू ) आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed