Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The storm's impact has ended; now, with the arrival of fog, the cold will intensify.

Chandauli News: तूफान का असर खत्म, अब कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

Thu, 05 Nov 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The storm's impact has ended; now, with the arrival of fog, the cold will intensify.
पीडीडीयू नगर। चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बाद जिले में मौसम साफ होने लगा है। इसके साथ ही सुबह हल्के कोहरे का दौर भी शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से सुबह हल्का कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे का असर बढ़ने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या और सेहत पर भी पड़ रहा है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रात में ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उधर, तूफान अर्नब के दौरान हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले में करीब 30 प्रतिशत धान की फसल बर्बाद होने का अनुमान है। सबसे अधिक नुकसान महीन धान की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। बारिश से फसल प्रभावित होने के बाद अब किसानों को सरकारी सहायता का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्नब के अवशेष कमजोर होकर निष्प्रभावी हो गए हैं। इससे व्यापक बारिश का दौर थम गया है और मौसम साफ होने लगा है। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर सामान्य के करीब पहुंच रहा है, जबकि आगामी दो से तीन दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है, जो दिन चढ़ने के साथ छंट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed