फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The storm showed the effect, heavy rain and heavy rain

तूफान ने दिखाया असर, तेज हवा के साथ जमकर हुई बारिश

Thu, 27 May 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The storm showed the effect, heavy rain and heavy rain
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर जनपद में भी दिखा। मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में गरज-चमक के साथ 26 मई से बारिश की संभावना जताई थी जो सही साबित हुई। जिले में 26 मई, बुधवार की शाम से मौसम बदला और बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे व ठंडी हवा के साथ कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से बारिश होती रही। ज्येष्ठ माह में बारिश होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। साथ ही उमसभरी गर्मी से राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इसके साथ ही तेज हवा भी चलती रही। शाम होते-होते हवा ठंडी होने लगी। कभी तेज तो कभी बौछार के रूप में हो रही बारिश से लोगों ने ज्येष्ठ माह में सावन का एहसास किया। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि शाम को यह 22 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार हुई बारिश के कारण नगर के विभिन्न हिस्सों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी नगर के निचले हिस्से में बसे वार्डों व कालोनियों के लोगों को उठानी पड़ी। इसके अलावा दिन में हुई जोरदार बारिश के कारण जीटी रोड के कई हिस्सों पर भी पानी भरा रहा।जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रविनगर, कैलाशपुरी, पटेल नगर, नई बस्ती, अलीनगर, न्यू महाल, काली महाल, ईस्टर्न बाजार आदि मोहल्लों में सड़कों पर बारिश के साथ नाली का पानी बहता रहा।
विज्ञापन

नौगढ़। पहाड़ी क्षेत्र नौगढ़ में बुधवार की रात से शुरू बारिश का सिलसिला दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूरे दिन रुक -रुककर हुई बरसात से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के चलते गांव की गलियों से लेकर अन्य बस्तियों में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं कई घरों में बरसात का पानी घुस गया। वहीं लगातार हो रही बारिश ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार से बारिश होती रही सब्जी की उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बारिश के चलते उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारगंज। बुधवार की शाम से ही क्षेत्र में हो रही बूंदाबांदी से मौसम में परिवर्तन हो गया है। तहसील स्तरीय टीमों को सतर्क रहने के साथ आमजनों को भी जर्जर मकानों झोपड़ियों से सतर्क रहने की अपील की गई है। शुक्रवार को भी तेज वर्षा होने की आशंका जताई गई है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तहसील क्षेत्र में मौसम बदला रहा। हवाओं के साथ सुहाना मौसम बना रहा। उपजिलाधिकारी अजय मिश्र ने बताया कि लेखपालों को क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसे तत्काल संज्ञान में लेने का निर्देश दिया गया है। कहा कि लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।
नियामताबाद। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज दोपहर से बारिश शुरू हो गई। कृषि के लिए यह बरसात फायदेमंद रहेगी। किसान अपनी नर्सरी की तैयारी कर सकते हैं। ढैंचा की बुआई कर हरी खाद के लिए फायदेमंद है। वहीं सब्जी के किसानों को अधिक बारिश होने पर नुकसान हो सकता है। अधिक पानी सब्जी की फसल खराब हो सकती है।

अभी मौसम खुलने की संभावना नहीं है। किसान सब्जियों के फसलों में जल निकासी का समुचित उपाय करें। सब्जियों में या खड़ी फसलों में सिंचाई व रसायनों का छिड़काव न करें और गेहूं के बोझ को तिरपाल आदि से ढककर सुरक्षित जगह रख दें। पशुपालक पशुओं को बारिश व तेज हवा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर बांधें। बारिश के समय बड़े पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।
कृष्ण मुरारी पांडेय, कृषि मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed