फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The station superintendent saved the woman's life by giving CPR

Chandauli News: स्टेशन अधीक्षक ने सीपीआर देकर बचाई महिला की जान

Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The station superintendent saved the woman's life by giving CPR
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 11 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर हार्ट अटैक की शिकार हुई महिला की स्टेशन अधीक्षक ने सीपीआर देकर जान बचाई। महिला की सांस चलने पर मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद महिला आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन




स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म संख्या तीन से स्पेशल ट्रेन चलाई गई। इस ट्रेन पर सवार होते समय 45 वर्षीय महिला नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरकर वह अचेत हो गई। महिला के साथ चल रही दूसरी महिला वहीं रोने लगी। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मंडल वित्त अधिकारी ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक टू सीबी राय मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीम के पहुंचने के पहले ही उन्होंने महिला के स्वास्थ्य की जांच की। उस दौरान सांस रुक गई थी। यह देख कर उन्होंने सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगभग पांच मिनट तक लगातार वे सीपीआर देते रहे। इसके बाद महिला की सांस फिर से चलने लगी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंची लोको मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला के स्वस्थ महसूस करने पर उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। एक सप्ताह पहले भी स्टेशन अधीक्षक ने एक युवक और एक बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed