फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The station in-charge will be responsible if the canal gate is closed

नहर का गेट बंद होने पर जिम्मेदार होंगे थाना प्रभारी

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The station in-charge will be responsible if the canal gate is closed
कंदवा। जलालपुर माइनर में आज तक पानी न पहुंचने से रोपाई कार्य ठप है। इसे लेकर किसानों में सिंचाई विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है। सिंचाई विभाग और जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी टेल के असना, कंजेहरा, सुढना, पई, कुसी, डेढ़गांवा आदि गांवों तक नहरों में पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे रोपाई का कार्य ठप था। किसान नेता रवींद्रनाथ सिंह मुन्ना फकीर के नेतृत्व में किसानों ने थाने का निरीक्षण करने देर शाम पहुंचे एसपी अमित कुमार से छलका बंद होने की समस्या बताई। किसानों की समस्या सुनकर पुलिस अधीक्षक ने थाने की पुलिस को तत्काल छलका खोलवाने का निर्देश दिया। आदेश के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसानों के सहयोग से छलका के सभी गेटों को खुलवा दिया। इससे किसानों में टेल के खेतों तक पानी पहुंचने की आस जग गई है। एसपी ने थाने की पुलिस को निर्देशित किया है कि किसी भी कीमत पर नहर का गेट बंद नहीं होना चाहिए और न ही नहरों में बेड़ा लगना चाहिए। चेताया कि ऐसा होने पर थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed