फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The station checks

स्टेशन पर हुई जांच

Fri, 30 Sep 2016 01:24 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The station checks
स्टेशन पर जांच पड़ताल करती जीआरपी।
माओवादियों के झारखंड बंद को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तंत्रों की पैनी निगाहें लगी हुई हैं। इसे देखते हुए जहां जीआरपी ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर डाग स्क्वायड की मदद से संदिग्धों की जांच की वहीं आरपीएफ ने पूरे मंडल में स्टेशन से लेकर ट्रैकों पर जांच की।
विज्ञापन

जीआरपी ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर संदिग्ध वस्तुओं और संदिग्ध लोगों की जांच डाग स्क्वायड के मदद से की। इसके अतिरिक्त यात्री हाल और सर्कुलेटिंग एरिया में भी जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इसी प्रकार माओवादियों के 30 सितंबर को झारखंड बंद के ऐलान के बाद आरपीएफ भी पूरे मंडल मे पूरी तरह सक्रिय है। डीआरएम के निर्देश पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से राजधानी समेत सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में चल रहे एस्कोर्ट पार्टी में जवानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही एडवांस पायलट इंजन चलाने की व्यवस्था की गई है। वहीं ट्रैकों पर जवानों की नजर है। सोननगर बरवाडीह सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन जैमर के सहारे किया गया। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि माओवादियों के झारखंड बंद के ऐलान पर मंडल में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंडल में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तंत्रों की पैनी नजर है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोकल पुलिस की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed