फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The state government is working to make women self-reliant

Chandauli News: प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कर रही कार्य

Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The state government is working to make women self-reliant
जिले में 26 नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र जनपद के जनप्रतिनिधियों संसद सदस्य व विधायक संग मुख्य विकास अधिकारी ने दिया। इस दौरान सभी को बच्चों व महिलाओं के समग्र विकास के लिए पोषण कार्यक्रम को वाल विकास विभाग के कार्यों व दायित्वों की जानकारी दी गई। विभाग में नवीन चयनित मुख्य सेविकाओं को विभाग के कार्यक्रमों, योजनाओं व उनके दायित्वों के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह व साधना सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही हैं और रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। सभी की ओर से आह्वान किया गया कि आपके कुशल नेतृत्व में बच्चों व महिलाओं के पोषण में सुधार होने से उनके जीवन के सभी क्षेत्रों में समग्र विकास होगा। इस दौरान मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, सीडीओ आर जगत साईं सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed