फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The spies created a ruckus regarding the scrutiny of nomination papers

नामांकन पत्रों की जांच को लेकर सपाइयों ने काटा बवाल

Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The spies created a ruckus regarding the scrutiny of nomination papers
चंदौली। क्षेत्र पंचायत प्रमुख सदर के नामांकन पत्रों की जांच को लेकर बृहस्पतिवार की देर शाम तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पहले जहां सपाइयों को नामांकन पत्र सही होने की जानकारी दी गयी। इसके बाद एआरओ सपा उम्मीदवार छाया देवी के नामांकन पत्रों के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंच गए। नोटरी को लेकर संशय की स्थिति कायम होने पर सपाइयों का दल राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंच गया और जिलाधिकारी संजीव सिंह से वार्ता की। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव वैध सूची जारी करने में देर होने पर डीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे गए। घंटो जद्दोजहद के बाद सूची चस्पा होने के पर धरना समाप्त हुआ। डीएम ने सपा नेताओं को बताया कि सदर ब्लाक में दाखिल सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध हैं, जिसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है। जल्द ही ब्लाक मुख्यालय पर इसकी जानकारी चस्पा कर दी जाएगी। उक्त प्रकरण की जानकारी होते ही पूर्व सांसद रामकिशुन, सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अरविंद यादव भी कुछ देर बाद जिलाधिकारी आवास पर पहुंच गये और उन्होंने प्रकरण में डीएम द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने तक मौके पर बैठे रहने का निर्णय लिया। अंतत: सदर ब्लाक पर चस्पा सूची की फोटो देखने के बाद ही सपाई डीएम कार्यालय से हटे। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने एआरओ से टेलिफोनिक बातचीत कर नामांकन पत्र सही होने की पुष्टि भी की। सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक से प्रमुख पद के दावेदार तीनों उम्मीदवार के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं। इस दौरान पूनम सोनकर,छाया देवी,वंश नारायण यादव,यादवेश यादव, अरविंद पासवान,धीरू यादव, वंशराज पासवान, संतोष यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed