फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The SP inspected the police office, the police lines, and the smart control room.

Chandauli News: एसपी ने पुलिस कार्यालय, लाइन और स्मार्ट कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Sat, 31 Oct 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The SP inspected the police office, the police lines, and the smart control room.
पीडीडीयू नगर। एसपी आकाश पटेल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन, साइबर क्राइम थाना और स्मार्ट कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, सफाई और जनसुनवाई व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों और शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी ने आंकिक शाखा में वेतन भुगतान, एरियर और बजट से जुड़े अभिलेखों की जांच की। डीसीआरबी में अपराधियों के रिकॉर्ड, आपराधिक इतिहास और सीसीटीएनएस पर दर्ज आंकड़ों की अद्यतन स्थिति देखी। जन शिकायत प्रकोष्ठ में आईजीआरएस और संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रधान लिपिक शाखा में सेवा पुस्तिकाओं, विभागीय पत्रावलियों और पत्राचार से जुड़े अभिलेखों की जांच की। पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन के आवेदनों का समय से निस्तारण करने को कहा। अभियोजन एवं समन सेल में न्यायालय से संबंधित समन, वारंट और गवाहों की पेशी समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम थाने में ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। वहीं स्मार्ट कंट्रोल रूम में सीसीटीवी निगरानी और डायल 112 के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में शस्त्रागार, वाहन शाखा, क्वार्टर गार्ड और बैरकों का निरीक्षण कर सफाई व कर्मचारियों के कल्याण पर ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान एएसपी विक्रम दहिया, एएसपी ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed