फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The son was dragged out of the gym by putting a gun on the father's chest and shot

Chandauli News: पिता की छाती पर असलहा सटाकर बेटे को जिम से बाहर निकाला, मारी गोली

Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The son was dragged out of the gym by putting a gun on the father's chest and shot
पीडीडीयू नगर। धरना गांव में सोमवार की रात चार बाइक से आए आठ की संख्या में बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद को उनके जिम से बाहर निकालने के लिए बदमाशों ने उनके पिता के सीने पर असलहा सटा दिया था। बदमाशों ने अरविंद को पांच से छह गोलियां मारीं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे के अलावा अलीनगर और मुगलसराय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


उधर, जिम संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव उर्फ बिंदू यादव (40) की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी सभी आठ लोगों पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। एसपी ने मंगलवार की शाम एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। उन्होंने यह भी बताया है कि हत्या के इस सनसनीखेज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मृतक के गांव और आस-पास के इलाकों में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उधर, हमलावरों ने बाहर खड़ी जिम संचालक की थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उस पर भी पीछे की तरफ से दो गोलियां चलाई, साथ ही पत्थर से उसे तोड़ने का भी प्रयास किया । मौके से 315 बोर के तीन खोखे के अलावा प्रतिबंधित बोर के चार से पांच खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं। मंगलवार को अरविंद के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस आठ नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ बिंदू (40) गांव में ही जिम चलाते थे। वे प्लाटिंग का काम भी करते थे। इसके अलावा पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में उनकी कपड़े की भी दुकान है। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अरविंद गांव में स्थित जिम में कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच चार बाइक से आठ की संख्या में बदमाश आए और अरविंद को नीचे बुलाया। अरविंद नीचे जाने से कतराने लगे। इस दौरान जिम के निचले तल पर मौजूद उनके पिता रामचंद्र यादव के सीने पर बदमाशों ने असलहा सटा दिया। पिता को खतरे में देख अरविंद जिम से नीचे उतरकर आए। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें दबोचा लिया। बदमाशों ने उनकी पिटाई करने के बाद उन पर तीन से चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनके सिर में लग गई। इससे वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचते, इस बीच बदमाश बाइक से भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने उनकी थार गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार के लोग उन्हें ट्राॅमा सेंटर ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। अरविंद की मौत होने से पत्नी सिंदो देवी और मां चिंरौजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई राजू और दीपक के भी आंसू नहीं रुक रहे हैंं। घटना के बाद से अरविंद की बेटी अंशिका (14) व बेटा देवांश (08) का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि अरविंद यादव की हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed