{"_id":"6351a1c2b145c51b1a6b5a4b","slug":"the-soldier-entered-the-house-and-beat-up-his-wife-and-sons-along-with-the-teacher-chandauli-news-vns6799910199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने घर में घुसकर की शिक्षक के साथ पत्नी व पुत्रों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने घर में घुसकर की शिक्षक के साथ पत्नी व पुत्रों की पिटाई
विज्ञापन
नियामताबाद। मिर्जापुर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बुधवार की रात अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक शिक्षक व उसके परिजनों को पीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलिया निवासी रणवीर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसनी में सहायक अध्यापक हैं। वे अमोघपुर स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं। उनके अनुसार अपार्टमेंट के ठीक सामने स्थित एक मकान में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। जिसमें मिर्जापुर में तैनात आरक्षी भी आया हुआ था। देर रात अपार्टमेंट के गेट पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच कुछ लोग शिक्षक रणवीर सिंह को भी गाली देने लगे। शिक्षक ने विरोध किया तो सिपाही सामने आया और अपने साथियों के मिलकर शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक जान बचाने के लिए भाग कर अपने कमरे में घुसे तो दबंग वहां भी पहुंच गए।
आरोप है कि सिपाही ने शिक्षक के साथ ही उनके दो पुत्रों पुरुषोत्तम, आदित्य और पत्नी सविता को भी मारकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिक्षक और उनके पुत्रों का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अलीनगर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।