फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The scheme will be ready to provide employment to the unemployed

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की तैयार होगी योजना

Thu, 25 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The scheme will be ready to provide employment to the unemployed
चंदौली। विकास भवन में बुधवार को श्रमिक व कामगार आयोग की बैठक हुई। इसमें बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अफसरों ने रणनीति तैयार की। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने अफसरों को पंचायत चुनाव के पहले अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कामगारों को रोजगार से जोड़कर सेवा मित्र पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग के अनुसार जिले में 15566 बेरोजगार पंजीकृत हैं। इसमें 44 विभागों ने अब तक 9908 बेरोजगारों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी और रोजगार से जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। बैठक के दौरान सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने कहा कि लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना होगा। पंजीकृत शत-प्रतिशत बेरोजगारों को विभिन्न विभागों में संविदा पर नौकरी अथवा स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाए। रोजगार प्राप्त कामगारों की डाटा फीडिंग भी कराई जाए। ताकि शासन को प्रगति से अवगत कराया जा सके। उन्होंने विभागाध्यक्षों का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि विभागों को दिए गए लक्ष्य में 25 फीसद तक वृद्धि की जाएगी। ऐसे में पहले से ही तैयारी कर लें। विभागाध्यक्षों अपने विभाग में रोजगार के अवसरों पर विचार करें। कोशिश की जाए कि संविदा अथवा अन्य तरीके से जिले के बेरोजगारों को ही मौका दिया जाए। इससे लक्ष्य भी आसानी से पूरा हो जाएगा। वहीं कामगारों को सहूलियत भी होगी। उन्होंने रोजगार मेला का लक्ष्य भी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सेवायोजन अधिकारी सत्यजीत, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed