फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road will be built at a cost of Rs 9.30 lakh, benefiting 20,000 people.

Chandauli News: 9.30 लाख से बनेगी सड़क, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

Sat, 21 Feb 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The road will be built at a cost of Rs 9.30 lakh, benefiting 20,000 people.
पीडीडीयू नगर/कंदवा। सैयदराजा विधानसभा स्थित सैयदराजा-चिल्हारी मार्ग से जमुड़ा संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण कार्य योजना के तहत 9.30 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। इससे लगभग 20 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

यह मार्ग करीब एक किलोमीटर लंबा है और पिछले पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार की, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही इस मार्ग पर मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। यह मार्ग बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने वाला सबसे सुगम और छोटी दूरी का मार्ग है, लेकिन लंबे समय तक ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खेतों के बीच से होकर गुजरता है, और यहां से भारी संख्या में किसान अपने खेतों से खलिहान तक अनाज ले जाते हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण किसानों को फसल तैयार होने के बाद खलिहान तक अनाज ले जाने में कठिनाई होती है। किसान और ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्ययोजना तैयार करने के बाद मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article