फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road was not built on one side, the other track was also dug up

Chandauli News: एक तरफ सड़क बनी नहीं, दूसरी पटरी भी खोद दी

Wed, 29 May 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
The road was not built on one side, the other track was also dug up
चहनिया। कस्बे में हाईवे के लिए एक तरफ खोदी गई सड़क पर गिट्टी भरे बिना दूसरी तरफ की पटरी भी खोद दी गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रोज जाम की समस्या से लोगाें को जूझना पड़ रहा है। चंंदौली से चहनियां तक हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। चहनियां कस्बे में पीडीडीयू नगर तिराहे तक एक पटरी को खोदकर काम पूरा नहीं किया गया। इसी बीच अब दूसरी तरफ की पटरी भी खोद दी गई है। इससे यातायात बाधित हो रहा है और जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। साथ ही लोगों काे घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, गहरे गड्ढे और जगह-जगह गिट्टी के ढेर लगे होने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। रविवार को मथेला में बाइक फिसलने से वाहन की चपेट में आने से मां बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed