फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road from Dulhipur to Malokhar will be built with Rs 60.30 lakh

60.30 लाख रुपये से बनेगी दुलहीपुर से मलोखर तक की सड़क

Sat, 03 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The road from Dulhipur to Malokhar will be built with Rs 60.30 lakh
दुलहीपुर। कस्बा स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल से मलोखर स्थित यादव चौराहा तक क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। करीब एक किलोमीटर की इस सड़क को सीसी बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 60.30 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इस सड़क के बन जाने से भिसौड़ी, दुलहीपुर, कुंडा, कुंडा खुर्द, मलोखर, शकूर का भट्ठा सहित दर्जनों गांव के लोगों को अवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दुलहीपुर बाजार से भुपौली तक बने इस मार्ग का करीब एक किलोमीटर तक का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सड़क के किनारे बनी नाली भी कई स्थानों पर टूट गई है। इस सड़क को करीब 20 वर्ष पहले बनवाया गया था। पानी की निकासी की सुविधा न होने से सड़क का एक किलोमीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से शिकायत की पर कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर मुगलसराय विधायक साधना सिंह के प्रयास से पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना बनाई है। सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर इसे शासन के पास भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed