फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The road dug six months ago was not repaired

Chandauli News: छह महीने पहले खोदी सड़क की नहीं कराई मरम्मत

Sat, 03 Aug 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
The road dug six months ago was not repaired
पीडीडीयू नगर। नियामतबाद ब्लॉक के हसनपुर कम्हरियां में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए छह महीने पहले सड़क की खोदाई की गई थी। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। बारिश मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने के कारण से चलना दूभर हो गया है। लोग कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। हसनपुर कम्हरियां में छह महीने पहले जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार ने सड़क को खोदकर पाइप बिछाई इसके बाद लापता हो गया। पहले तो चार महीने लोग गड्ढों से परेशान रहे। इधर बारिश होने के बाद कहां गड्ढा है, कहां कीचड़ और कहां पानी, कुछ पता ही नहीं चल पा रहा है। कीचड़ और गड्ढों की वजह से लोग रात को घरों से मार्ग पर जाने में कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी बस आश्वासन दे देते हैं समस्या का समाधान नहीं हो पाता। गांव के रणजीत शर्मा ने बताया कि लोग परेशान हैं पर अधिकारियों को इससे कुछ भी लेना देना नहीं है। अगर जांच कराई जाए तो मामले में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आएगा। वहीं ग्रामीण चुल्हई ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। वे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed