फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The revenue department gave possession to 24 lease holders after 34 years

Chandauli News: 24 पट्टाधारकों को राजस्व विभाग ने 34 साल बाद दिलाया कब्जा

Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
The revenue department gave possession to 24 lease holders after 34 years
शहाबगंज। स्थानीय कस्बा में 34 साल पहले पट्टे पर मिले 24 पट्टाधारकों को आवंटित जमीन पर राजस्व विभाग ने शनिवार को कब्जा दिला दिया। कब्जा मिलने के बाद सभी लोगों ने चिह्नित स्थान पर खूंटा गाड़ दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहाबगंज और इलिया थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

एसडीएम दिव्या ओझा के यहां पट्टाधारकों ने आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने राजस्व कर्मियों के साथ पहुंच कर पैमाइश शुरू कराई। यहां सभी पट्टाधारकों को रकबा के अनुसार कब्जा दिलाया गया। ग्राम पंचायत की 161 नंबर जमीन पर 13 बिस्वा 7 धुर जमीन पर तत्कालीन ग्राम प्रधान ने 24 लोगों को जमीन का पट्टा किया था। कानूनी दांवपेच के कारण पट्टाधारकों को कब्जा नहीं मिल पाया था। 34 साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अब जाकर सभी लोगों को कब्जा दिया गया। काफी जमीन सड़क में चली जाने के कारण मौके पर कम जमीन उपलब्ध होने पर उसी अनुपात में जमीन का बंटवारा किया गया। लल्लू, सुधार, सुरेंद्र, लालजी, श्याम लाल, सोबराती, राजकुमार ने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद पट्टे पर अब जाकर कब्जा मिला है। तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि पट्टे का काफी पुराना मामला था। अब सभी पट्टाधारकों को उपलब्ध जमीन को बराबर हिस्सों में बांट दिया गया है। मौके पर उपलब्ध सभी पट्टाधारकों को कब्जा दिला दिया गया है। इस दौरान कानूनगो गौतम मौर्य, राजन खरवार, प्रदीप सिंह, सुनील पांडेय, राजीत वर्मा, मनीष गुप्ता, प्यारेलाल आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed