{"_id":"689a42d2e716a6d6bd0564fd","slug":"the-railway-gate-broke-due-to-the-collision-of-the-truck-chandauli-news-c-20-1-vns1018-1086242-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक जाम
विज्ञापन
जाम
- फोटो : जाम
ट्रक के धक्के से रेल फाटक टूटा, 40 मिनट तक लगा रहा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
ताराजीवनपुर (चंदौली)। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे गेट सोमवार को ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक रेलवे ट्रैक में फंस जाने से गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मार्ग पर 40 मिनट तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। हालांकि दानापुर डिविजन से पहुंचे रेल कर्मियों ने किसी प्रकार अस्थायी गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया।
अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर स्थित पीडीडीयू नगर-पटना रेलवे लाइन पर बना कुछमन रेलवे गेट सोमवार को बंद किया जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक के धक्के से गेट क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक रेलवे ट्रैक पर फंस गया। इसकी जानकारी होते ही दानापुर डिविजन के रेलकर्मियों ने ट्रक को किसी प्रकार निकलवाकर अस्थायी गेट के सहारे आवागमन शुरू कराया। साथ ही आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। अमृत भारत सहित कई ट्रेनों का अवागमन भी रोक दिया गया। गेटमैन ने बताया कि फाटक बंद करते समय ट्रक चालक की जल्दबाजी के कारण धक्का लगने से गेट क्षतिग्रस्त हो गया था। संवाद