फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The public should have the right to elect Zila Panchayat Presidents and Block Pramukhs.

Chandauli News: जिपं अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख चुनने का अधिकार जनता को मिले

Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The public should have the right to elect Zila Panchayat Presidents and Block Pramukhs.
छोटेलाल खरवार, सपा सांसद, राबर्टसगंज
नौगढ़। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जिपं अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता के जरिये कराया जाना चाहिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री से आदिवासी धर्मकोट की जनगणना के लिए अलग कॉलम बनाने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि जनगणना में आदिवासी धर्मकोट समुदाय की अलग पहचान दर्ज होनी चाहिए, ताकि उनकी वास्तविक संख्या और स्थिति का सही आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने ईडब्ल्यूएस की तर्ज पर 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को छोड़कर अति गरीब एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था किए जाने की मांग की। सांसद का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को सामाजिक एवं शैक्षिक विकास के लिए अतिरिक्त अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद छोटेलाल खरवार ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव सीधे जनता से कराने की भी वकालत की।
उनका कहना है कि इन महत्वपूर्ण स्थानीय पदों के लिए जनता को सीधे अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत होगी और जनता के प्रति जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही बढ़ेगी।

सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज का नाम बदलकर सोनभद्र और विधानसभा क्षेत्र का नाम सोनांचल करने की भी मांग की है। इसके अलावा उन्होंने वन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed