फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The procession arrived on crutches

बैसाखी पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 12 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The procession arrived on crutches
शोभा यात्रा में पंज प्यारे की झांकी।
सिखों का महापर्व बैसाखी के तीन दिवसीय महोत्सव के तहत सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंजप्यारे ने सबका मन मोहा तो गदका पार्टी  ने अपने करतब से लोगों को दांतों तले ऊंगली दबाने पर विवश कर दिया। शोभा यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा इंडियन इंस्टीटयूट मैदान से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

शोभायात्रा की तैयारी दोपहर बाद ही शुरू हो गई थी। शाम होते होते सिखों का हुजुम इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे कालोनी मैदान पर एकत्र हो गई। शाम साढ़े छह बजे शोभा यात्रा की शुरूआत हुई। सबसे आगे पंच प्यारे हाथों में तलवार लिए नंगे पैर चल रहे थे। उनके पीछे भव्य तरीके से सजे वाहन पर गुरुग्रंथ साहिब रखा गया और इसके पीछे भजन कीर्तन करते चल रहे थे। सबसे आगे समाज के युवा सड़क पर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। वहीं भजन कीर्तन करती महिलाएं और बैंड बाजा की धुन सबका मन मोह रही थी। बीच में बाहर से आए गतका पार्टी के लोग तरह तरह के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। तलवार बाजी, चक्र बाजी, आग का गोला, सीने पर पत्थर तोड़ने, आंख बंद कर ईंट तोड़ने के करतब ने लोगों को चकित किया। यात्रा राममंदिर, रेलवे ओवर ब्रिजहोकर गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान सरदार नरेन्द्रपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed