फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The problems of the employees were resolved in the meeting of the Permanent Negotiation Mechanism

स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का हुआ समाधान

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The problems of the employees were resolved in the meeting of the Permanent Negotiation Mechanism
पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस सभागार में यूनियन नेताओं के साथ बैठक करते राजेश कुमार पांडेय। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन और मंडल रेल प्रशासन के बीच दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया गया। बैठक में
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 44 बिंदुओं पर सहमति बनी।
डीआरएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रैक मैन के लिए साउथ ओर नार्थ पाथवे पर गैंगहट निर्माण के साथ मानपुर सहित छह स्टेशनों पर गैंग हट निर्माण की स्वीकृति मिली। ऐसे रेल कर्मचारी जिनका आवास नहीं था, ऐसे रेल कर्मचारियों से वसूले गए बिजली बिल को रिफंड कराया गया। वहीं रेल आवासों में मीटर रीडिंग के लिए एक नामित कर्मचारी नियुक्त कराया गया। बैठक में लाइन कर्मचारियों के लिए कार्ड पास जारी करने, पेंडिंग टीए, ओटी का निपटारा जल्दी करने और देरी के लिए दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने पर सहमति बनी। पोर्टर से प्रमोट होकर गार्ड बने 222 कर्मियों के पदस्थापना के लिए पैनल एक्सटेंशन के लिए मुख्यालय भेजने, परिचालन विभाग में गया के 55 गार्ड सहित पूरे मंडल में 143 कर्मचारियों को रेलवे सीयूजी सिम एक सप्ताह में जारी करने पर भी सहमति बनी। इस दौरान पूरे मंडल में सात दिनों की रात्रि ड्यूटी रोस्टर के बदले में दो दिनों की साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर लागू करने, मंडल में परिचालन विभाग के स्टेशन मास्टर, गार्ड आदि को रिफ्रेशर कोर्स ट्रेनिंग के लिए मुज्जफरपुर के बदले भूली प्रशिक्षण केंद्र धनबाद में भेजने पर सहमति बनी। रेल कॉलोनियों में सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया चालू करने, जर्जर रेल आवासों का सर्वे कर उसे हटाने और उसके बदले नए आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। डीआरएम आफिस में चौथी मंजिल तक लिफ्ट निर्माण नवंबर तक कराने, जी केबिन, क्रासिंग केबिन में पाथवे निर्माण 31 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। बैठक में मिथलेश कुमार, रमेश चंद्रा, बीबी पासवान, सुल्तान अहमद, मुकेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र पासवान, भइयालाल, श्रीराम सिंह, एसपी सिन्हा, शोभनाथ सिंह, हरेन्द्र सिंह, मनदीप कुमार, सीबी राय, आईबी मिश्रा रहे। संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed