फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The problems of Kisan Samman Nidhi scheme were overcome

किसान सम्मान निधि योजना की समस्याओं को किया दूर

Wed, 17 Mar 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The problems of Kisan Samman Nidhi scheme were overcome
कंदवा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में समस्याओं को दूर करने के लिए मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की समस्याओं का निदान किया गया। वहीं एक दर्जन नए किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसान लंबे समय से जिला मुख्यालय, उपकृषि निदेशक कार्यालय, तहसील और बैंकों का चक्कर लगा रहे थे। इसके बाद भी उन्हें अभी तक सम्मान निधि नहीं मिल पा सकी है। किसानों को इधर-उधर दौड़ने से बचाने और इस योजना से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान गांवों में करने को लेकर सरकार ने हर गांव में कृषि और राजस्व विभाग को कैंप लगाकर समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को कैंप लगाकर लगभग एक दर्जन किसानों की समस्याओं का निदान किया गया। वहीं एक दर्जन नए किसानों ने सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराया। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक सुधीर कुमार तिवारी ने कैंप में आने वाले किसानों के आधार कार्ड, बैंक की पास बुक व खतौनी का मिलान कर उनकी समस्या का समाधान किया। इस मौके पर कमलेश सिंह, सुधीर सिंह, रमवंता देवी, नथुनी, विनोद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed