फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pond near PDDU Junction is emitting foul smell, sir is not paying attention

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन के पास दुर्गंध बिखेर रहा तालाब, सुध नहीं ले रहे साहब

Wed, 11 Oct 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The pond near PDDU Junction is emitting foul smell, sir is not paying attention
देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन में शुमार पीडीडीयू जंक्शन के समीप तालाब शोभा बढ़ाने के बजाय दुर्गंध बिखेर रहा है। इससे यात्रियों का सांस लेना दुभर हो गया है। उन्हें नाक पर रूमाल रखकर आना-जाना पड़ रहा है। तालाब में महीनों से मरीं मछलियां सड़ रही हैं। गंदगी जमा है और फव्वारे बंद हैं। तालाब के चारो तरफ घास और झाड़ियां उग आई हैं। सीवर का पानी बह रहा है। जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन 110 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। यहां प्रतिदिन तीस हजार से अधिक यात्री आते हैं। पीडीडीयू जंक्शन से सटे तालाब में रेलवे स्टेशन और यार्ड का गंदा पानी गिरता है। किनारे पर उगी झाड़ियों में बीड़ी सिगरेट फेंकने पर आग लग जाती है। इसके चलते ट्रेनों को रोकनी पड़ती है। 2017 में तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक विद्या सागर ने तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाई और उसी वर्ष डीआरएम पंकज सक्सेना ने तालाब का सुंदरीकरण कराया। इसमें दो करोड़ रुपये खर्च हुए। तालाब के चारो तरफ लगे आकर्षक फौव्वारे से स्टेशन दमकने लगा था। तालाब में नाव के जरिये यात्री नजारे का लुत्फ उठाते थे। कोरोनाकाल के बाद जिम्मेदारों की लापरवाही से तालाब उपेक्षा का शिकार हो गया। फव्वारे खराब हो गए। चारो तरफ झाड़ियां उग आई हैं। गंदगी से तालाब की मछलियां मरने लगी। मरी मछलियां पानी में ही सड़ती रही। महीनों तक उन्हें किसी ने निकालवाने की जहमत नहीं उठाई। दुर्गंध के चलते यात्री तालाब की ओर रुख ही नहीं करते है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता से तालाब बना गंदगी का पर्याय
पीडीडीयू नगर। 2017 में तालाब की सफाई वैज्ञानिक पद्धति की गई थी। तालाब में बड़े पैमाने पर कछुआ छोड़े गए थे। बहाव के लिए फौव्वारे लगाए गए थे। रंग-बिरंगी लाइटें तालाब तट को आकर्षक बनाती थी लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता ने तालाब को फिर से गंदगी और दुर्गंध का पर्याय बना दिया है।


-----------------------
मुख्य द्वार पर बदबू से यात्री हो जाते हैं बेहाल
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय निर्देश पर स्टेशन की तरफ जाने वाली जीटी रोड पर मूत्रालय बनाया गया। इसके बावजूद यात्री स्टेशन के मुख्य भवन से सटे रिजर्वेशन ऑफिस के पास मूत्र विसर्जन करते हैं। यहां से गुजरने वाले यात्री बदबू से बेहाल हो जाते हैं।
कोट-
तालाब में गंदगी की सूचना मिली है। तालाब में मछलियों का मरना गंभीर विषय है। जल्द ही तालाब की सफाई कराई जाएगी। यात्रियों को मूत्रालय में मूत्र विसर्जन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जंक्शन पर यात्रियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। दीपक कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed