{"_id":"5f9ed3bc8ebc3e9bb925a122","slug":"the-policeman-who-issued-the-recovery-letter-wrote-to-the-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वसूली वाला पत्र जारी करने वाले पुलिसकर्मी ने डीजीपी को लिखा पत्र, एसपी और सीओ से बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वसूली वाला पत्र जारी करने वाले पुलिसकर्मी ने डीजीपी को लिखा पत्र, एसपी और सीओ से बताया जान का खतरा
Sun, 01 Nov 2020 08:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली का 35.64 लाख रुपये प्रत्येक माह वसूली का मामला विजिलेंस जांच में सही पाए जाने के बाद अब पुलिस कर्मी अनिल सिंह का डीजीपी को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी ने डीजीपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर तथा तत्कालीन कोतवाल शिवानंद मिश्र पर साजिश रचने का आरोप लगाकर जान से मारने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
इस मामले से जुड़े सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल सिंह ने डीजीपी को पत्र लिखा है। वायरल पत्र में पुलिस कर्मी ने लिखा है कि सूची जारी करने के चलते उच्चाधिकारी उसे बर्खास्त कराने की साजिश रच रहे हैं। उसने पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर और तत्कालीन मुगलसराय कोतवाल पर जानलेवा हमला कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इससे पहले सूची वायरल प्रकरण की शासन ने विजिलेंस जांच कराई थी। इसमें सूची के सही होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कोतवाल शिवानंद को पहले पुलिस लाइन भेजा गया, बाद में लखनऊ ईओडब्ल्यू में तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनिल सिंह अवैध वसूली में लिप्त होने के चलते तीन बार निलंबित हो चुका है। अभी उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। खुद को बचाने के लिए वह यह हरकत कर रहा है।