फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The police station chief and the accountant were sitting all day waiting for the complainants.

फरियादियों के इंतजार में दिनभर थानाध्यक्ष और लेखपाल

Sat, 14 Aug 2021 08:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
The police station chief and the accountant were sitting all day waiting for the complainants.
पीडीडीयू नगर। लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान धीना, इलिया और कंदवा थाने पर इंतजार के बाद भी एक भी फरियादी नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ जहां फरियादी पहुंचे भी वहां बहुत कम मामलों का समाधान हुआ।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर कुल 18 प्रार्थना पत्र आये। इसमें से 17 प्रार्थना पत्र जमीन विवाद व एक पुलिस से संबंधित था। इसमें से तीन प्रार्थना पत्रों को तहसीलदार आनंद कन्नौजिया व एसएसआई रामप्रीत यादव ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों में लेखपालो से रिपोर्ट तलब की गई है। इस दौरान एसआई सुनील मिश्रा, विपिन सिंह समेत लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीनगर थाना परिसर में समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी बिजय नारायण सिंह व थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह के समक्ष सिर्फ तीन आवेदन ही आये। तीनों मामले भूमि विवाद से जुड़े होने के कारण उनका निस्तारण नहीं हो सका। सदर कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उनके सामने सात लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्रों को प्रस्तुत किया। एएसपी ने सभी मामलों को निस्तारण के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवेक त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, रामनक्षत्र, शिवसहाय पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीना इलिया और कंदवा थानों पर एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आये। जबकि कंदवा में लोगों की फरियाद सुनने के लिए नायब तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज दिनभर बैठे रहे। इस दौरान एसआई अजय यादव, जयकरन सरोज, अनिल कुमार, लच्छनधारी यादव मौजूद रहे। सकलडीहा कोतवाली मे तीन लोगों ने प्रार्थना दिया। एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान एसडीएम अजय मिश्रा, कोतवाल अवनीश कुमार राय समेत लेखपाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed