फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The path of worship pandals will be easy, pits will be filled in 40 lakhs

पूजा पंडालों की राह होगी आसान, 40 लाख में पाटे जाएंगे गड्ढे

Fri, 23 Sep 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The path of worship pandals will be easy, pits will be filled in 40 lakhs
पीडीडीयू नगर। नगर की सड़कों पर हुए गड्ढों को जल्द ही पाटा जाएगा। इसके लिए पालिका की ओर इसके लिए 40 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। गड्ढों को पाटने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही गड्ढों को पाटने का कार्य भी शुरू हो जाएगा। सबसे पहले दुर्गा पूजा पंडालों की ओर जाने वाले मार्गों के गड्ढों को पाटा जाएगा।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के लगभग सभी मार्गों पर गड्ढों की भरमार हो गई है। वहीं नवरात्र के मद्देनजर जगह-जगह पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं। जहां दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में गड्ढों के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका 40 लाख रुपये की लागत से इन गड्ढों को पटवायेगी।
विज्ञापन

पालिका की ओर से दस-दस लाख रुपये चार टेंडर जारी किये गये है। टेंडर की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक या दो दिन में गड्ढों को पाटने का कार्य पूरा हो जाएगा। प्रत्येक ठेकेदार को छह-छह वार्डों में गड्ढों को पाटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राथमिकता के आधार पर नगर क्षेत्र में पूजा पंडालों को जाने वाले रास्तों पर हुए गड्ढों को सबसे पहले पाटने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनसी व पेयजल पाइप लाइन बिछाने में हुए मार्गों पर गड्ढे
पीडीडीयू नगर। नगर में कोरोना काल से ही सड़क निर्माण का कार्य ठप पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पिछले दो सालों के भीतर गेल व गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में नगर की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया था। जिससे चलते नगर में सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई थी। संवाद

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गो पर हुए गड्ढों को प्राथमिका के आधार पर पाटा जाएगा। इसके बाद वार्डों के अन्य मार्गों के गड्ढों को पाटने का कार्य शुरू होगा। -संतोष खरवार, चेयरमैन, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed