फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Parsia-Mudda road will be improved with an investment of Rs 57 lakh; a work plan worth Rs 57 lakh has been approved.

Chandauli News: 57 लाख से सुधरेगी परसिया-मुड्डा मार्ग की सूरत, 57 लाख की कार्ययोजना को मिली मंजूरी

Sat, 13 Dec 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The Parsia-Mudda road will be improved with an investment of Rs 57 lakh; a work plan worth Rs 57 lakh has been approved.
परासिया से अरंगी, धनायतपुर होते हुए मुड्डा गांव तक जाने वाली सड़क की जल्द ही सूरत बदलेगी। यह सड़क करीब पांच किलोमीटर लंबी है। मार्ग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार की गई 57 लाख की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। मार्ग की मरम्मत से 25 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को सुविधा होगी। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन


परसिया से अरंगी व धनायतपुर होते हुए मुड्डा तक जाने वाला मार्ग पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त है। लगभग पांच किलोमीटर के मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। मार्ग पर पैदल और वाहन से चलना मुश्किल है। मार्ग पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। कार्ययोजना में मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का भी प्रस्ताव पास हुआ है। इसके अनुसार सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली ने बताया कि परसिया-मुड्डा मार्ग को इस वर्ष बनी विशेष मरम्मत की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मार्ग पर मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed