फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pace of development is increasing in the centre and state on the strength of workers: Darshana Singh

कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र और प्रदेश में बढ़ रही विकास की रफ्तार : दर्शना सिंह

Thu, 10 Apr 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The pace of development is increasing in the centre and state on the strength of workers: Darshana Singh
चकिया। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन बृहस्पतिवार को निर्भयदास स्थित एक निजी लाॅन में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर केंद्र और प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है। पार्टी भारत को मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुई थी। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार कार्यकर्ताओं के दम पर देश और प्रदेश में विकास की रफ्तार बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर देश ने कई बदलाव देखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले बारूद का बोलबाला था, लेकिन अब वहां स्थिति बदल चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां कोई भी कार्यकर्ता उच्च पद तक पहुंच सकता है। लाखों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को वर्तमान स्थिति तक पहुंचाने में अपना सराहनीय योगदान दिया है। इससे पहले अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता और संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, संदीप गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, डॉ. प्रदीप मौर्या, राकेश मिश्रा, अशोक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed