फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Outpost in-charge accused of beating up a person in a drunken state complaint to police officer

Chandauli News : चौकी प्रभारी पर लगा आरोप, नशे में धुत होकर की पिटाई, पुलिस अधिकारी से शिकायत, जांच के निर्देश

Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 01:06 AM IST
सार

मुगलसराय औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ नशे में धुत होकर पिटाई करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर एसपी से गुहार लगाई गई है जिस पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Outpost in-charge accused of beating up a person in a drunken state complaint to police officer
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पटनवा ग्राम पंचायत के भाजपा के सेक्टर संयोजक अशोक यादव ने चौकी प्रभारी पर नशे में धुत होकर चौकी में पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे से की है। एसपी ने मामले की जांच मुगलसराय कोतवाल को सौंपी है।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में अशोक ने बताया है कि तीन मार्च की देर रात वे एक निमंत्रण से लौट रहे थे। इसी बीच बाइक से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव ने शराब के नशे में धुत होकर उन्हें रोककर गाली-गलौच किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई करने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बिजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। उधर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगा राम साहनी ने कहा कि चौकी प्रभारी द्वारा नशे में धुत होकर कार्यकर्ता की पिटाई किए जाने की घटना दुखद है। उन्होंने बताया कि एसपी से मिलकर चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed