फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The only teenager in the house drowned during the Ganges bath with friends

साथियों संग गंगा स्नान के दौरान डूबा घर का इकलौता किशोर

Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The only teenager in the house drowned during the Ganges bath with friends
पड़ाव। रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया घर का इकलौता किशोर गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची रामनगर थाने की पुलिस गायब किशोर की खोजबीन में जुट गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी वाराणसी नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत पप्पू का पुत्र आकाश (14) अपने दोस्त विशाल व गोलू के साथ डोमरी स्थित गंगा के रेती पर साइकिल से गया हुआ था। अचानक सबने नहाने का प्लान बनाया। नहाने के दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया। उसे गहरे पानी में जाता देख दोस्तो ने चीख-पुकार मचाई लेकिन कोई भी मदद नहीं मिल सकी। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। सूचना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गये। हालांकि आकाश का कहीं भी पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश नदी में कर रही है। आकाश की डूबने की खबर सुनकर मां आरती देवी , बहन माला व स्वीटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आकाश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed