फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The old woman slipped in the sewer on the school road

स्कूल मार्ग में भरे सीवर में फिसलकर गिरी वृद्धा

Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The old woman slipped in the sewer on the school road
इलिया। स्थानीय कस्बा में मंगल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर वर्षों से भरे सीवर के बीच रखे एकाध ईंट से गुजरते हुए शनिवार को एक वृद्धा फिसल कर गिर पड़ी। वृद्धा सब्जी लेकर जा रही थी। उसकी पूरी सब्जी भी सीवर में गिर गई। इस मार्ग पर घुटने भर जमे गंदे पानी में रोजाना लोग गिरते हैं। लोगों ने कई बार शिकायत की बावजूद इसके जिम्मेदारों की नींद नहीं खुल रही है।कस्बा के मुन्ना प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार पासवान, वीरेंद्र पासवान, कन्हैया पासवान और विनोद सिंह ने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से वर्षों से इस मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed