फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The old man lying ill on the roadside was admitted to the hospital

सड़क किनारे बीमार पड़े वृद्ध को अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 22 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The old man lying ill on the roadside was admitted to the hospital
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड किनारे स्थित काली मंदिर के समीप एक वृद्ध बीमार पड़े थे। बृहस्पतिवार को पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

आमतौर पर समाज में लोग पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतुष्ट दिखाई देते है। कई बार पुलिस पर अमानवीयता का आरोप भी लगता है। इन सबके बीच कुछ ऐसेे भी पुलिसकर्मी हैं जिनके कार्यो से पुलिस की तारीफ भी होती है। बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित काली मंदिर के समीप एक वृद्ध बीमार पड़े थे। लोगों के अनुसार वह न तो खाना खा रहे था और न ही पानी पी रहे थे। इस दौरान पीकेट पर ड्यूटीरत सिपाही संदीप कुमार व सत्यम तिवारी की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को मौके पर बुलवाया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से उनको उसमें बैठाया। बाद में एक पुलिसकर्मी भी एंबुलेंस में सवार हो गया। वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed