{"_id":"66fb2ecbaad9235df40ccf2a","slug":"the-old-man-kept-wandering-carrying-the-body-of-his-innocent-granddaughter-on-his-shoulder-to-get-the-post-mortem-done-chandauli-news-c-189-1-chl1001-121268-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मासूम नातिन का शव कंधे पर लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकता रहा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मासूम नातिन का शव कंधे पर लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भटकता रहा बुजुर्ग
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस का अमानवीय चेहरा रविवार को सामने आया। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी में सात साल की आरती की सर्पदंश से मौत के बाद पुलिस ने शव को बॉडी किट में भरकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजन ऑटो से शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां पुलिस कर्मी नहीं थे। बुजुर्ग अपनी नातिन के शव को कंधे पर लेकर घूमता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चौधरी बिंद ने बताया कि नातिन की मौत के बाद एक महिला और एक बार पुरुष आरक्षी आए थे। उन्होंने शव को बॉडी किट में डालकर ऑटो पर रखवा दिया और पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मी कहीं चले गए। शव लेकर जब बुजुर्ग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा तो पुलिसकर्मी नदारद थे। शव लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे तो लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा। इस तरह बुजुर्ग बच्ची का शव लेकर घूमता रहा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोट-- -
सर्पदंश से बच्ची के बाद उसके नाना ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - राजेश राय, सीओ चंदौली।

कोट
सर्पदंश से बच्ची के बाद उसके नाना ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। इस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - राजेश राय, सीओ चंदौली।
विज्ञापन