{"_id":"60fb0ac68ebc3edd3a27fdd5","slug":"the-officers-of-the-tied-block-who-arrived-during-the-dharna-were-seated-by-the-farmers-chandauli-news-vns602095911","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना के दौरान पहुंचे बंधी प्रखंड के अधिकारियों को किसानों ने बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना के दौरान पहुंचे बंधी प्रखंड के अधिकारियों को किसानों ने बैठाया
विज्ञापन
सकलडीहा(चंदौली)। बंधी प्रखंड विभाग द्वारा ड्रेन की खोदाई के दौरान रिष्टी गांव में ड्रेन की मुख्य पुलिया तोड़ दिये जाने से दर्जनों गांव के किसानों की लगभग पांच सौ बीघे की फसल जलमग्न हो गयी है। किसानों के आक्रोश को देखते शुक्रवार को विभाग के एसडीओ और जेई धरना स्थल पर पहुंचे। जहां किसानों ने अधिकारियों को वहीं बैठा लिया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही पुलिया निर्माण कराने व जलनिकासी के लिये पाइप लगाने के आश्वासन के बाद किसान माने।
टेल तक पानी पहुंचाने के लिये बंदी प्रखंड द्वारा मई माह में जेसीबी लगाकर ड्रेन की खोदाई शुरू करायी गयी थी। इसके साथ ही जर्जर पुलिया की मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया गया था। जबकि विभागीय ठेकेदार और अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते रिष्ट्री गांव की ड्रेन की मुख्य पुलिया तोड़कर छोड़ दिया गया। बारिश के कारण लेहरा मनिहरा ड्रेन में तेज बहाव से पानी भर जाने से किसानों की पांच सौ बीघे में रोपी गयी धान की नर्सरी जलमग्न हो गयी। आक्रोशित किसानों ने बंधी प्रखंड के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीओ माजिद खां और जेई शशांक किसानों से वार्ता के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। जहां किसानों ने दोनों अधिकारियों को वहीं बैठा लिया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही पुलिया निर्माण कराने व ड्रेन में अतिरिक्त पाइप लाइन लगाकर पानी निकासी का आश्वासन देने के बाद किसाने माने और तब अधिकारियों को वहां से जाने दिया। किसानों ने चेताया कि समस्या का शीघ्र समाधान नही होने पर अधिकारियों को बंधक बनाया जायेगा। इस मौके पर किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिंह, अरूण यादव, रामानंद यादव, रवि सिंह, राधेश्याम, प्रिंस सिंह, कमलेश सिंह, प्रकाश नारायण सिंह मौजूद रहे।