फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The objective of CRPF is country service - DIG

देश सेवा ही सीआरपीएफ का उद्देश्य-डीआईजी

Mon, 27 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The objective of CRPF is country service - DIG
दुलहीपुर स्थित ग्रुप सेंटर में परेड की सलामी लेते डीआईजी दर्शनलाल गोला। - फोटो : CHANDAULI
देश सेवा ही सीआरपीएफ का उद्देश्य-डीआईजी
विज्ञापन

ग्रुप सेंटर पर मनाया गया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलहीपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 82वीं वर्षगांठ सोमवार को दुलहीपुर स्थित ग्रुप सेंटरपर मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईजी दर्शन लाल गोला ने कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य देश सेवा है। देश की सीमा हो या किसी आपात स्थिति में हर वक्त अपने कर्तव्य को निभाने के लिए तैयार है। यह देश की सबसे बड़ा अर्द्धसैनिक बल है। इसकी ड्यूटी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को ही इसकी स्थापना मध्य प्रदेश के नीमच में की गई थी। इस मौके पर डीआईजी ने ग्रुप सेंटर चंदौली के 9 जवानों को अति उत्कृष्ट व आठ लोगों उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी भी ली। वहीं कमांडेंट रामलखन ने कहा कि सीआरपीएफ किसी भी परिस्थिति में देश सेवा के लिए सदैव तत्पर है। राष्ट्र रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ इस कोरोना काल में भी जवानों ने सामाजिक सेवा का फर्ज निभाया। जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। मास्क का वितरण किया गया। साथ ही ग्रुप सेंटर के आसपास गांवों के लोगों को जागरूक किया गया। ताकि लोग दूरी बनाकर रहें और सक्रमण से बचें। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते स्थापना दिवस सामान्य तरीके से सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed