फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The newly elected office bearers of the bar took oath

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनियता की शपथ

Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The newly elected office bearers of the bar took oath
नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व प्रमाणपत्र वितरण बृहस्पतिवार को एसोसिएशन कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी सोहन प्रसाद ने अध्यक्ष संजय सिंह व महामंत्री प्रमोद यादव यादव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष ने शेष पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान सोहन प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज के कर्णधार के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए उन्हें आम लोगों को भी जागरूकता के लिए विधि की जानकारी देते रहना चाहिए। स्वामीनाथ पाठक ने कहा कि अधिवक्ता तहसील प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलता है, यदि कहीं किसी मामले में आपसी तालमेल नहीं हो पाता है तो उसे वरिष्ठों के सहयोग से आपस में मिलकर सुलझाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व महामंत्री अरविंद यादव, देवीदयाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभय श्रीवास्तव, विजय कुमार, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, बृजेश पाल, शिवकुमार खरवार, अभिषेक कुमार, संजय कुमार, अवनीश पाल, शिवमूरत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed